डीआईसी को मिला राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार
अल्मोड़ा
राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए द्वाराहाट इंटर कॉलेज का नाम चयनित होने पर विद्यालय परिवार समेत अभिभावकों ने खुशी व्यक्त की है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीएम विद्यालय को यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। ब्लॉक स्तर पर डीआईसी ही एकमात्र विद्यालय है, जो राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्राप्त करेगा। प्रधानाचार्य आलोक कुमार दास ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के लिए कुछ समय पूर्व विद्यालय में एक टीम पहुंची थी। टीम ने विद्यालय में स्वच्छता के साथ कई बिंदुओं का निरीक्षण किया था। इसके बाद विद्यालय को यह पुरस्कार प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं के शैक्षिक उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास किये जाते हैं। इसी का परिणाम है कि विद्यालय में लगातार छात्र संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। बताया कि छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों के साथ पुरातन छात्रों के सहयोग से विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे, अटल पुष्प वाटिका, गरीब छात्रों को प्रोत्साहन, इनवर्टर, सेनेटरी पैड मशीन आदि की सुविधाएं विकसित की गयी हैं।

