5 सूत्रीय मांगों को राजकीय ठेकेदारों का धरना जारी

बागेश्वर।

पर्वतीय कांट्रेक्टर एसोसिएशन बागेश्वर का पांच सूत्रीय मांगों को लेकर राजकीय ठेकेदारों का आंदोलन जारी है। ठेकेदारों ने लोनिवि कार्यालय में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी कार्यों की हर निविदा का बहिष्कार किया जाएगा। मांग पूरी नहीं होने पर 11 से अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हीराबल्लभ भट्ट के नेतृत्व में ठेकेदार नारेबाजी करते हुए लोनिवि कार्यालय पहुंचे। सरकारी विभागों में चल रही टैंडर प्रकिया का विरोध किया। उन्होंने सरकार से रॉयल्टी में पांच गुना बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए नगर पालिका में विभिन्न निर्माण कार्यो की निविदा प्रक्रिया का बहिष्कार किया। ठेकेदारों का कहना है कि उनके देयकों से पांच गुना रॉयल्टी वसूले जाने, खनिज न्यास के तहत ठेकेदारों के देयकों से काटी जा रही 25 प्रतिशत अतिरिक्त रॉयल्टी समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को सुनने को तैयार नहीं है।यदि तय समय में उनकी मांग नहीं मानी गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। तय किया कि यदि दस जुलाई तक उनकी मांग नहीं मानी गई तो 11 से अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी। इस मौके पर महामंत्री संजय नेगी, प्रमोद मेहता, दीपक रौतेला, नवीन परिहार, आनंद परिहार, दिनेश मेहता, हरीश चौबे, जगदीश पाठक, हेमंत परिहार, आनंद मेहता, गंगा सिंह कोरंगा, गणेश दत्त तिवारीआदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *