चकराता विधान सभा में इस बार होगा परिवर्तन: नौटियाल

विकासनगर

विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद मतदाताओं का आभार जताने और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करने भाजपा प्रत्याशी रामशरण नौटियाल गुरुवार को साहिया पहुंचे। उन्होंने मंडल कार्यालय में कार्यकर्ताओं और आम जनता से संवाद करते हुए कहा कि इस बार चकराता विधानसभा में परिवर्तन होगा।
नौटियाल ने कहा कि चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने चकराता विधानसभा के प्रत्येक गांव में जाकर मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी। इस बात का अंदाजा मतदान के दिन लग गया था। कहा कि ग्रामीणों ने भाजपा के पक्ष में जमकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि इस बार जनता पहले से ही परिवर्तन का मन बना चुकी थी। जनता ने पांच साल तक भाजपा सरकार का विकास कार्य देखा है। चकराता विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा ने विकास किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा की दुबारा सरकार बनते ही नवीन चकराता की अवधारणा मूर्त रूप लेगी। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा को मतदाताओं का आशीर्वाद मिला है। अब चकराता विधानसभा को कांग्रेस के बीस साल के राज से निजात मिलेगी और हर गांव में विकास की किरण पहुंचेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। कहा कि अपनी हार को देखते हुए अब कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्न चिह्न लगा रही है। सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया जा रहा है, लेकिन जनता कांग्रेस के मंसूबों को जानती है। उन्होंने चकराता में विकास कार्य शुरू करने का आश्वासन जनता को दिया। इस दौरान चुनाव प्रभारी सतीश कपूर, मंडल अध्यक्ष अमर सिंह, प्रवीण चौहान, प्रशांत भसीन, विरेंद्र राणा, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *