ई रिक्शा लेकर फरार होने के मामले में एक गिरफ्तार

रुड़की

किशोर को जंगल के छोड़कर ई रिक्शा लेकर फरार होने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। कस्बे के मोहल्ला सैनीपुरा मालियान निवासी मोहम्मद इस्लाम ने तहरीर देकर बताया कि 14 वर्षीय पुत्र अमन सोमवार को घर में खेल रहा था। उसका ई-रिक्शा घर में ही खड़ा था और वह किसी काम से बाहर चला गया। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे एक युवक आया और ई रिक्शा में अमरूद की पौध लाने की बात कहकर ई-रिक्शा को 350 मजदूरी तय करके ले गया था। युवक घर से पुत्र को नाथूखेड़ी, लिब्बरहेड़ी और झबीरन लेकर गया। झबीरन में ले जाकर पुत्र को जंगल के पास छोड़कर ई रिक्शा लेकर युवक फरार हो गया। पुत्र ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। बुधवार कि सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ई रिक्शा चोरी करने वाला आरोपी लंढौरा रोड पर खड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ई रिक्शा, बैटरी व अन्य सामान बरामद किया। अखलाक निवासी मोहल्ला लालबाड़ा कोतवाली मंगलौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *