गुंडा एक्ट का आरोपी छह माह के लिए तड़ीपार
पिथौरागढ़।पुलिस ने गुंडा एक्ट के एक आरोपी को छह माह के लिए जिले से तड़ीपार किया है। सोमवार को एसआई मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने नगर के पितरौटा निवासी धर्मेन्द्र वर्मा उर्फ धर्मू को जिले की सीमा से बाहर छोड़ा। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को निर्धारित समय तक जनपद में प्रवेश न करने की सख्त हिदायत दी है।

