जागृति समिति के ओम प्रकाश बने अध्यक्ष
नई टिहरी
जन जागृति लोक सरंक्षण समिति की बैठक घनसाली बाजार में संपन्न हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। साथ ही घनसाली क्षेत्र में लोक संस्कृति को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। जन जागृति लोक सरंक्षण समिति घनसाली की नवीन कार्यकारणी में ओम प्रकाश भुजवान अध्यक्ष,मुरारीलाल गैरोला उपाध्यक्ष, मोहन लाल डंगवाल सचिव,कमान सिंह पंवार को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया। पूर्व अध्यक्ष महादेव प्रसाद नौटियाल के निधन के बाद अध्यक्ष पद लंबे समय से खाली चल रहा था। समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि समिति घनसाली क्षेत्र में होने वाले लोक संस्कृति कार्यक्रम को बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी महिनों में आने वाली इगास बग्वाल पर समिति भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगी, साथ ही क्षेत्र में नौजवानों में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति रोकने, सामूहिक रुप से स्कूली बच्चों में मंच प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित करवाने का पूरा प्रयास करेगी। बैठक में समिति संरक्षक सुंदर सिंह कठैत, प्रबंधक सुरेश गिरी गोस्वामी आदि मौजूद थे।

