मण्डी समिति में ई-नाम दिवस पर कृषक और व्यापारी सम्मानित
रुद्रपुर
मंडी समिति हॉल में ई-नाम दिवस पर कृषकों और व्यापारियों को सम्मानित किया गया। सचिव विनोद चन्द्र पलड़िया ने बताया कि ई-नाम पोर्टल के माध्यम से देशभर की मंडियों को इंटरनेट के माध्यम से जोड़ दिया गया है। अब किसान व व्यापारी देशभर की अन्य मंडियों में अपने उत्पाद का क्रय विक्रय कर सकते हैं। भुगतान सीधे बैंक खातों में हो रहा है। इस परियोजना में किसानों को बिना किसी अवैध कटौतियों के उनके उत्पाद का अधिकतम मूल्य प्राप्त हो सकता है। कार्यक्रम के दौरान मई में सार्वधिक ई-पेमेंट्स करने वाले व्यापारियों एवं कृषकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सचिव पलड़िया ने कृषकों में रंजीत सिंह व अर्जुन सिंह, व्यापारियों में हनुमान गल्ला स्टोर के स्वामी महेंद्र कुमार, तनेजा ट्रेडर्स के स्वामी सुरेश कुमार तनेजा को ई-पोर्टल पर सर्वाधिक कारोबार करने पर सम्मानित किया।
