भूमि विवाद में फर्जीवाड़े पर चार के खिलाफ केस दर्ज
चम्पावत
चम्पावत कोतवाली में भूमि विवाद को लेकर फर्जीवाड़े के मामले में चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिछले साल वादी राणाप्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि राजेंद्र सिंह कार्की, श्याम सिंह कार्की, प्रेमा तड़ागी और नवनीत ने वास्तविक जानकारी विभागों से छिपाकर फर्जीवड़ा करके भूमि और भूमि पर बने भवन को अपने नाम कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सरकारी विभागों और अभिलेखों से छेड़छाड़ और गलत तरीके से जमीन कब्जाई गई। मामले में पुलिस ने बीते दिन चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल योगेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी में 420 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
