एनएच 125 में टोल प्लाजा के आसपास के लोगों को नहीं मिली मुआवजे की रकम

रुद्रपुर

एनएच 125 में टोल प्लाजा के पास एनएच में अधिगृहीत की गई भूमि के स्वामियों ने मुआवजे की रकम नहीं मिलने का मामला एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट के समक्ष रखा। भू-स्वामियों ने कहा कि पांच साल हो गए उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया है। पहले कहा गया कि जमीन के कागज अभी रिकॉर्ड रूम में सील किए गए हैं। भू-स्वामियों ने मुआवजे की मांग की। एसडीएम से मिले भू-स्वामियों ने कहा कि टोल प्लाजा बानूसी में खेत संख्या 21, 22, 26 में उनकी जमीन अधिगृहीत की गई थी। इस जमीन का अभी तक मुआवजा उन्हें नहीं दिया गया है। एसडीएम ने इस मामले में भू अध्यापित अधिकारी को पत्र लिखकर भू-स्वामियों को मुआवजे की रकम ना दिए जाने का कारण पूछा है। एसडीएम से मिलने वालों में केदार सिंह रौतेला, बिशन सिंह बसेड़ा, बृज किशोर गहतोड़ी, योगेश जोशी, अनूपम वर्मा, शंकर नाथ, गंगा दत्त बगोली, राजेश कुमार वर्मा, सावित्री आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *