रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट

रुड़की

रंजिश के चलते दो पक्षों में गाली गलौच के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की गई है। कस्बा निवासी मोनू सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने भाई के साथ अपने खेत में काम कर रहा था उसी समय ग्राम कुसालीपुर निवासी विशाल व उसके दो साथी वहां आए और गाली गलौच करने लगे। गाली देने से मना करने पर उन्होंने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर घायल कर दिया। आस पास काम कर रहे लोग शोर सुनकर वहां आए उन्हें देखकर हमलावर भाग गए। दूसरी ओर कुशालीपुर निवासी विशाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि कस्बा निवासी मोनू, बिट्टू दोनों अपने खेत में काम कर रहे थे। उसी समय वह भी वहां से होकर जा रहा था। दोनों ने उसे गाली गलौच करते हुए उस पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया तथा जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि दोनों से आई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *