राजस्थान की घटना को लेकर कैंडल मार्च निकाला

रुड़की

राजस्थान के जालौर जिले में दलित बच्चे की हत्या के विरोध में वाल्मीकि समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। साथ ही पीड़ित बच्चे के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। राजस्थान के जालौर जिले में कुछ दिन पहले स्कूल में पानी के मटके को छू लेने पर टीचर ने आठ साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई की थी। बाद में उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गईं थी। बुधवार रात को इस घटना को लेकर वाल्मीकि समाज के लोग लंढौरा पुलिस चौकी चौक पर एकत्र हुए। बाद में समाज के लोगों ने घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान घटना की निंदा करते हुए कहा गया कि मृतक बच्चे के परिजनों 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। साथ ही पीड़ित परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए। यह भी मांग उठाई गई कि छुआछूत को लेकर और भी सख्त कानून बनाए जाए। जिससे इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सके। कैंडल मार्च निकालने वालों में आकाश कांगडा, सोहन सिंह, सावन, रवि, अमित, शक्ति सिंह, रविंद्र, नरेंद्र, साजन आदि समाज के लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *