रेलवे कर्मचारियों ने दिया धरना

रुड़की

रेलवे कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। शाखा सचिव संजय सालार ने कहा कि विभाग की गलत नीतियों के खिलाफ मंडल महामंत्री राजेश चौबे के आह्वान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे में कार्यरत कर्मचारियों का नियम विरुद्ध तबादले किए जा रहे हैं। विभाग में पदों को सरेंडर किया जा रहा है। नई भर्ती नहीं होने से कर्मचारियों पर काम का बहुत अधिक दबाव है। कई पद खाली पड़े हैं। जिससे कार्यरत कर्मचारियों पर काम का अनावश्यक भार बढ़ा हुआ है। उनका कहना है कि रेलवे प्रशासन आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती कर रहा है। नई पेंशन नीति लागू कर कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई जगह रेलवे आवासों की मरम्मत नहीं हुई है जिसके चलते आवासों की हालत काफी खराब है। इस दौरान अरुण कुमार, मनीष चौहान, राजकुमार, प्रमोद शर्मा, नीरज शर्मा, मेहताब अली, कमल सिंह, श्यामलाल भट्टाचार्य, सचिन कुमार, अनिल कुमार, खुशीराम, महेंद्र यादव, छत्रपाल, रविंद्र, संदीप चौधरी, बिपिन, अंकुर, सुनील, यूनुस, मनीष, संजीव, रजत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *