उत्तराखण्ड में होगा सत्ता परिवर्तन : गौरव कौशिक
हरिद्वार
ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव कौशिक ने दावा किया कि उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इसके लिए ब्राह्मण युवजन सभा के कार्यकर्ता प्रदेश की सभी 70 सीटों पर कांग्रेस के पक्ष में अभियान चला रहे हैं। प्रैस को जारी बयान में गौरव कौशिक ने कहा कि कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के प्रमुख पूर्व सीएम हरीश रावत ने ब्राह्मण समाज के हितों की रक्षा करने का आश्वासन संगठन को दिया है। इसके अलावा उत्तराखण्ड के चार धामों पर सुविधाओं का विकास करने का वादा किया है। इससे उत्तराखण्ड में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पुरोहितों के हितों की रक्षा होगी। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडे के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता गांव-गांव में कांग्रेस की नीतियों का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता से किए वादे पूरे करने में नाकाम रही है। महंगाई आसमान छू रही है। युवा रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं। जिससे लोगों की समस्याएं बढ़ी हैं। भाजपा सरकार की नीतियों से आहत जनता 14 फरवरी को वोट से इसका जवाब देगी। कांग्रेस की सरकार बनने पर रोजगार सृजन होगा। महंगाई पर रोक लगेगी। जिससे जनता की समस्याएं दूर होगी। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार से विश्व विख्यात धर्मनगरी हरिद्वार की मान मर्यादाओंं को तार तार किया जा रहा है। धर्मनगरी की मान मर्यादा के संरक्षण संवर्द्धन में और सनातन संस्कृति को बचाने के लिए जनता अपना सहयोग करे।

