नरेन्द्रनगर में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव

नई टिहरी

नरेन्द्रनगर में ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव प्रतियोगिता का सामुदायिक भवन में नगरपालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने दीप प्रज्जवित कर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्रों के बीच आयोजित होगी, जिसमें विज्ञान प्रदर्शनी, प्रौद्योगिकी एवं खिलौने, विज्ञान ड्रामा, मानव जाति के कल्याण के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, विज्ञान मेला, विज्ञान प्रौद्योगिकी एंव अभियांत्रिकी विषयों आदि शामिल है। जिला समन्वयक अलख नारायण दूबे ने बताया कि प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में क्षेत्र के करीब 25 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहें हैं। कार्यक्रम के शुभारंभ पर छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। आयोजक मंडल की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विशिष्ट अतिथि साकेत बिज्लवाण ,रामलीला समिति अध्यक्ष रमेश असवाल, आलोक गौतम ,राम गोपाल गंगवार ,राकेश बछुवाड़ा ,मंजू चौहान, राजेश बडोला, सुमन रावत, मंजू बहुगुणा ,अमित शर्मा, महेश गुसाई आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *