नवनिर्वाचित जिपंअध्यक्ष और ब्लाक प्रमुखों का हुआ स्वागत

रुड़की

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुखों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि हरिद्वार जिला पंचायत की राजनीति में इस बार इतिहास लिखा गया है। जिले के सभी ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा से ही चुने गए हैं। सिविल लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भगवानपुर ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल, नारसन ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि कविंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य विपिन का स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि उनके इस पद तक पहुंचने में एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत और आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से चुनाव में उन लोगों को जवाब दिया गया जो पार्टी को धोखा देकर चले गए। सभी के सहयोग और दिशा निर्देशों से ग्रामीण क्षेत्रों का संपूर्ण विकास होगा। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा चुनाव में भाजपा ने इतिहास लिखा है। प्रधानमंत्री का विजन है कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति तेज हो। अब सभी ब्लाकों में और जिले में भाजपा की छोटी सरकारें बन गई है। जो प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ाने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *