पेंशन कटौती पर जताई पेंशनधारकों ने नाराजगी
देहरादून। सेवानिवृत्त पेंशनरों की ओर से रविवार को एक निजी रेस्टोरेंट में बैठक की गई। जिसमें विभिन्न विभागों से रिटायर अधिकारियों, कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। सभी ने पेंशनरों की पेंशन से राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा की जा रही एकमुश्त कटौती का विरोध जताया। इसके अलावा भी विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सुशील त्यागी, दीपक चंद शर्मा, गणपत बिष्ट, दिनेश भंडारी आदि मौजूद थे।

