मांगल गीत से किया शंकराचार्य का भव्य स्वागत

चमोली

ज्योर्तिमठ के रविग्राम स्थित खेल मैदान में धर्म महासम्मेलन को लेकर पहुंचे शंकराचार्य का मांगल गीत गाकर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने यहां भगवान नृसिंह, मां राजराजेश्वरी, नव दुर्गा और आद्यगुरु शंकराचार्य के गद्दी स्थल के दर्शन किए। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री 1008 अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के निवेदन पर दक्षिणाम्नाय श्रृंगेरी शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी विधु शेखर भारती महाराज, पश्चिमामान्य द्वारिका शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती धर्म महासम्मेलन में शामिल होने से पहले नर्सिंग मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की। सोमवार को नगर के लोगों ने जगदगुरूओं का अभूतपूर्व स्वागत किया। वहीं, धर्म महासम्मेलन में जगदगुरु शंकरचार्यों का ज्योर्तिमठ नगरवासियों, ज्योतिष मठ संचालक, देश भर से पधारे ब्रम्हचारी, साधु, संतों ने शंखनाद कर जयकारे लगाए। ज्योतिष पीठ जोशीमठ हिमालय पहुंचे शंकराचार्यों ने किये भगवान नृसिंह , मां राजराजेश्वरी , नव दुर्गा और आध्य गुरु शंकराचार्य के गद्दी स्थल के दर्शन । पूजा अर्चना की। ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज और श्रृंगेरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य विभु शेखर भारती महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं, साधु-संन्यासियों ने दर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *