आरएसएस ने छात्रों के बीच प्रतियोगिता करवाई

नई टिहरी

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ चंबा खंड शाखा की ओर से सरस्वती शुशु मंदिर रानीचौरी के छात्रों के बीच शारीरिक प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संघ चालक सूर्यमणी ने किया। प्रतियोगिता के दंड बैठक के तरुण वर्ग से आदित्य, अमन सकलानी, अंकित, बाल वर्ग में आयूष, अतुल, आयूष क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। कब्बडी में माधव टीम प्रथम और केश्व टीम दूसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में तरुण वर्ग के आदित्य, अंकित, अमन, बाल वर्ग अतुल, अनितिन जय, आदित्य, दंड प्रहार में आदित्य, अंकित, अमन,योग में आयूष मंमगाई, अभिनव तथा आयूष क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कार दिये गये। मौके पर खंड कार्यवाह राकेश मोहन थपलियाल, मंडल कार्यवाह डिमेश्वर, सुशील बहुगुणा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुष्पराज, प्रमोद आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *