इंदिरा और सरदार पटेल को याद किया

रुड़की

कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद किया। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंप कायार्लय पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान वक्ताओं ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के योगदान को याद किया। विधायक ममता राकेश ने कहा कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के त्याग, बलिदान एवं साहस को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनको पूरा देश आयरन लेडी के रूप में याद करता है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पूर्व गृहमंत्री सरदार पटेल का देश के लिए बड़ा योगदान रहा है। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष उदय त्यागी, नगर अध्यक्ष सलीम अहमद, नासीर प्रवेज, विरेन्द्र ठाकुर, भूरा चेयरमैन, फारूक प्रधान, जहीर त्यागी, पदम प्रधान, संजय प्रधान, ब्रजपाल, टीटू चौधरी, राजपाल, आबाद अली, दीपक कुमार, राहुल कुमार, पंकज कुमार गौतम, चरण सिंह, सुनील चौधरी, अरविंद कुमार, मांगेराम, जिशान अली, फरमान मलिक, काला त्यागी, महावीर सिंह, चरण सिंह चौधरी, गय्यूर , ईनाम अली, राजकुमार, नरेश चौधरी, शिवकुमार, अनिल कुमार, मनोज, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *