ततैयों के हमले से घायल बुजुर्ग की ऋषिकेश में मौत

पिथौरागढ़

गुरना क्षेत्र के कांटे शाहीखोला में ततैयों के हमले से घायल बुजुर्ग की ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ततैयों के काटने से जहर उनके पूरे शरीर में संक्रमण फैल गया था। स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग की मौत के लिए जिला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। कांटे शाहीखोला निवासी श्याम दत्त भट्ट (72)पुत्र टीका राम भट्ट को बीते 28 अक्तूबर को ततैयों ने हमला कर घायल दिया। इग्यारदेवी में प्राथमिक इलाज के बाद परिजन गंभीर अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने स्थिति को देखते हुए घायल को भर्ती कर इलाज शुरू किया। चार दिन तक रोगी का अस्पताल में इलाज चला, लेकिन कोई सुधार न होने पर बीते मंगलवार को चिकित्सकों ने घायल को हल्द्वानी सुशीला तिवारी के लिए रेफर कर दिया। वहां भी चिकित्सकों ने इलाज से हाथ खड़े कर दिए। अगले दिन बुधवार को परिजन घायल को ऋषिकेश स्थित एम्स लेकर पहुंचे। रात करीब एक बजकर 30 मिनट में उन्होंने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *