चिकित्साधिकारियों को रिफ्रेशर प्रशिक्षण दिया
नई टिहरी
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में नरेंद्रनगर चिकित्सालय में पूर्व में स्थापित पांच हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों के चिकित्साधिकारियों को रिफ्रेशर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर डॉ. अजय धनिक, डॉ. सत्यवीर रावत, डॉ. सुशांत मिश्रा तथा अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपने विचार रखे। मौके पर डॉ. आनंद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. धीरेंद्र सिंह कैंतुरा, डॉ. मीनाक्षी किथोरिया, डॉ. रंजना भट्ट, डॉ. नितिन गुनसोला, डॉ. प्रवीण सेमवाल, डॉ. हरीश भट्ट सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

