विधायक ने रामलीला कमेटी को तीन लाख देने की घोषणा की
पिथौरागढ़
विधायक फ़कीर टम्टा ने श्री नागदेव रामलीला कमेटी को विधायक निधि से रामलीला मंच निर्माण के लिए तीन लाख देने की घोषणा । रामलीला कमेटी के सदस्यों ने मंच निर्माण के लिए धनराशि देने का अनुरोध किया था । तीन लाख की विधायक निधि देने पर श्रीनागदेव रामलीला कमेटी अध्यक्ष बंलवत धानिक, सचिव देवेन्द्र शाह, उपाध्याय जीवन धानिक, कमलेश पंत, पंकज पंत, राजेश रावत, राजेश कार्की ,ललित पंत ने विधायक का आभार व्यक्त किया ।

