पानी की समस्या पर आमरण अनशन की धमकी

पिथौरागढ़

पौसा पोस्तोला में पानी की समस्या से परेशान पूर्व बीडीसी सदस्य ने आमरण अनशन की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि गोरघटिया पेयजल योजना से पौसा गांव के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हयात सिंह डसीला ने एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर तक गांव में पाइप लाइन डाले जाने के बाद भी पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि गांव की वृद्ध महिला के घर तक अभी तक पाइप लाइन नही बिछाई गई है। जल निगम ने वर्ष 2018 से योजना का कार्य किया अभी तक लोगों को पेयजल की समस्या से निजात नही मिल पाया है। विभागीय अधिकारियों को कई बार मौखिक और लिखित रूप में देने के बाद भी विभाग सुध नहीं ले रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 दिसंबर तक पेयजल आपूर्ति नहीं हुयी तो ग्रामीणों को साथ लेकर धरना प्रदर्शन कर वे स्वयं आमरण अनशन शुरू करेंगे। जल निगम के अवर अभियंता पंकज कुमार ने कहा कि पानी की आपूर्ति लगातार की जा रही है कहीं कोई समस्या बनी है तो मेरे संज्ञान में नहीं है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *