बस्तड़ी के नितिश भट्ट बने सेना में अफसर

पिथौरागढ़

बस्तड़ी के नितिश भट्ट ने सेना में अफसर बनकर अपने परिवार को मान बढ़ाया है। देहरादून आईएमए में बीते रोज पास आउट के दौरान परिजनों ने नितिश के कंधों पर स्टार लगाए। नितिश के पिता चारू चंद्र भट्ट भी सेना में ही जेसीओ पद पर तैनात हैं। नितिश के अफसर बनने पर उनके गांव में भी खुशी का माहौल है। मोहन भट्ट का कहना है कि बचपन से ही मैधावी रहे नितिश ने गांव का नाम रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *