कर्णप्रयाग में एक आवेदन निरस्त

चमोली

छात्र संघ चुनावों के तहत नामांकन प्रपत्रों की जांच में सह सचिव पद पर नामांकन निरस्त कर दिया गया। चुनाव अधिकारी डा. रमेश भट्ट ने बताया कि छात्र संघ सह सचिव पद पर एक मात्र छात्रा हिमानी ने आवेदन किया था। लेकिन जांच में हिमानी की आयु निर्धारित उम्र के अनुसार नहीं पाई गई। जिसके चलते हिमानी का नामांकन निरस्त कर दिया गया। डा. भट्ट ने बताया कि गुरुवार को महाविद्यालय में आम सभा की जाएगी। जिसके बाद 24 को मतदान, मतगणना एवं परिणाम के साथ शपथ ग्रहण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *