सानों ने किया सीएम के फैसले का स्वागत

चमोली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में लाजिस्टिक्स नीति के तहत स्थानीय उत्पादों के लिए गोदाम बनाने के निर्णय का किसानों ने स्वागत किया है। किसान इसे मेहनत और उत्पाद के संरक्षण और उचित मूल्य मिलने की संभावना की नजर से देखते हैं। जिले में 5 हजार हेक्टेयर में नौ हजार 427 किसान 128 क्लस्टरों में जैविक खेती करते हैं। आलू , माल्टा, सेब , पूरन , नाशपाती, गलगल, नींबू, अदरक , हल्दी , झंगोरा, चौलाई जैसी फसल जो जैविक तरीके से उत्पादित होती है। भंडारण के अभाव में किसानों को औने-पाने धामों में बेचनी पड़ती है। अब जब सरकार ने स्थानीय उत्पादों के लिए गोदाम बनाने का निर्णय लिया है। किसान इसे एक अच्छा और किसान हित का निर्णय बता रहे हैं। उनका कहना है कि गोदाम की व्यवस्था होने पर उत्पाद खराब नहीं होंगे। और जब फसल का बाजार में अच्छा दाम मिलेगा तो वे अपना उत्पाद बेच कर लाभ कमा सकेंगे । जड़ी बूटी की खेती में लगे किसान भी गोदाम बनाने के निर्णय का स्वागत कर रहे हैं। किसान देवेन्द्र सिंह, विश्म्बर दत्त, रूद्र सिंह, कुंवर सिंह, लीला राम, देवेन्द्र सिंह, लक्ष्मी देवी, गजेन्द्र सिंह, महेश कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *