शीतकालीन अवकाश में दिया जा रहा छात्र छात्राओं को उपचारात्मक शिक्षण
रुद्रप्रयाग
नागेन्द्र इंका बजीरा में शीतकालीन अवकाश के दौरान शिक्षिका प्रीति बिष्ट व सतीश राणा द्वारा हाईस्कूल के छात्र छात्राओं को उपचारात्मक शिक्षण दिया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत के निर्देशन में हाईस्कूल में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को सोमवार से शीतकालीन अवकाश में गणित, हिंदी व संस्कृत भाषा में उपचारात्मक शिक्षण कार्य शुरू किया गया है। शिक्षिका प्रीति बिष्ट हाईस्कूल के हिन्दी एवं संस्कृत विषय में छात्र छात्राओं को परिषदीय परीक्षा की तैयारी के गुर सिखाएंगे जबकि सतीश राणा गणित विषय में बच्चों को बोर्ड परीक्षा के मध्य नजर रखते हुए तैयारी करवा रहे हैं।

