नोजगे हैप्पी की छात्रा समृद्धि अग्रवाल होगी दिल्ली में सम्मानित
रुद्रपुर
नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी की छात्रा समृद्धि अग्रवाल को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित द्वारा आयोजित वीरगाथा 2.0 प्रोजेक्ट का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट में गैलेंट्री अवार्ड के बारे में कविता, निबंध, वीडियो एवम चित्रकला के माध्यम से दर्शाना था।जिसमे पूरे भारत से 25 विद्यार्थियों का चयन हुआ। जिसमे समृद्धि अग्रवाल का टॉप 25 में चयन हुआ है। जिस दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 10000 रुपए का नगद पुरस्कार एवम गड़तंत्र दिवस परेड के लिए निमंत्रण पत्र आया है। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्रबंधिका सुरेंद्र कौर ने छात्रा समृद्धि एवम वीरगाठा तैयार करने वाले शिक्षक प्रभा ज्याला व अमन अग्रवाल को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी। इस अवसर पर आरपी पंत, वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

