आपदा और दुर्घटना से निपटने के लिए दिया प्रशिक्षण

 श्रीनगर गढ़वाल

श्रीनगर पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम के संयुक्त तत्वावधान में थाना श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम प्रहरियों एवं ग्रामीणों एवं नवयुवकों को राहत एवं बचाव संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। ग्राम धरी, कोटी, मिन्दाण, सिंगोरी एंव जाख गांव में आपदा एवं दुर्घटना के समय किये जाने वाले रेस्क्यू ऑपरेशन के सम्बन्ध में दिए गए प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटना घटित होने पर घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार देने, घायलों की सहायता करने, रॉक क्लाइबिंग, रेपलिंग, रिवर क्रॉसिंग, घायल व्यक्तियों को ऊँचाई वाले स्थानों से सुरक्षित निकलने, भूकम्प के समय घायलों को क्षत्रिग्रस्त भवन से सुरक्षित बाहर निकलने के बारे में बताया गया। साथ ही राहत एवं बचाव के दौरान प्रयोग किये जाने वाले उपकरणों की जानकारी भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *