मनीष भाजयुमो के गढ़वाल सह संयोजक बने

नई टिहरी

भाजयुमो संगठन ने मनीष राणा को भाजयुमो का गढ़वाल सह संयोजक बनाया गया है। नई टिहरी पहुंचने पर संगठन से जुड़े युवाओं ने उनका स्वागत किया। नव नियुक्त सह संयोजक ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका ईमानदारी से निर्वाह्न करेंगे, युवाओं को संगठन से जोड़कर उसे मजबूत करने का काम किया जाऐगा। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव में संगठन के कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में पूरी ऊर्जा के कार्य करेंगे। मौके पर भाजयुमो मंडल महामंत्री नीरज गिरी, महामंत्री युवराज शाह, विपिन, दीप्ति बोरा, दीप्ति पथरियाल, शुभम राणा, लोकेश तोपवाल, रणवीर, शुभम नेगी, शिवानी मनवाल, आदित्य नेगी, सलोनी गैरोला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *