तिपौला ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला
अल्मोड़ा
रानीखेत-खैरना स्टेट हाईवे से लगे पातली में क्रिकेट चैंपियनशिप शुरू हुई। उद्घाटन मैच में तिपौला की टीम ने जीत दर्ज करते हुए अगले चक्र में प्रवेश किया।ब्लू डायमंड स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुरेश फर्त्याल ने उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए खेल भावना को सर्वोपरि रखने का आह्वन किया। उद्घाटन मुकाबल बमस्यूं और तिपौला की टीमों के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बमस्यूं ने निर्धारित ओवरों में 88 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तिपौला की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, गिरीश कुमार, राजेंद्र मेहरा, विजय नेगी, सुनील मेहरा, महेंद्र सिंह, दलीप सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

