गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को मिलेगा समलौंण सम्मान

पौड़ी

गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को पर्यावरण के क्षेत्र में राठ क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था समलौंण द्वारा समलौंण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। नरेंद्र सिंह नेगी को यह सम्मान 20 जनवरी को राठ महोत्सव में दिया जाएगा। राठ क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था समलौंण द्वारा पर्यावरण जागरूकता के तहत हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राठ महोत्सव का आयोजन पाबो ब्लाक के राजकीय इंटर कॉलेज सा॑करसैंण में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाए जाने को लेकर संस्था के अध्यक्ष मनोज रौथाण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्व समिति से गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को पर्यावरण के क्षेत्र में समलौंण सम्मान से सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ-साथ गांव में पर्यावरण शिक्षा आदि के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगो को भी सम्मानित किया जाएगा। संस्था के सचिव नरेंद्र सिंह नेगी एवं महोत्सव के राज्य संयोजक मातबर सिंह बर्त्वाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मोहन सिंह प॑वार सचिव डाल्यो कु दगिड्या एवं विशिष्ट अतिथि आशाराम पंत सेवानिवृत्त खण्ड विकास अधिकारी होंगे। इस अवसर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए क्षेत्र की महिला मंगल दलों को पर्यावरण पर आधारित प्रतियोगिता के रूप में थडिया चौंफला लोकनृत्य का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सफल प्रतिभागियों को संस्था की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *