डीएम ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण

चमोली। डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने नगर में बने रैन बसेरों का निरीक्षण कर यहां ठहरने वालों को उपलब्ध करने जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लेकर पालिका के ईओ एमएल शाह को आवश्यक निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि कोई भी व्यक्ति ठंड में परेशान न हो, सभी को बेड, गद्दे, कंबल, तकिया, बेड सीट, रूप हीटर की व्यवस्था की जाए। उन्होंने रैन बसेरों की साफ सफाई भी दुरुस्त करने को कहा। डीएम ने बस स्टेशन के पास झूलती विद्युत तारों को हटाने, अंधेरे वाले स्थानों पर लाइट लगाने, सुलभ शौचालयों की साफ सफाई के निर्देश भी दिये। मौके पर एसडीएम अपूर्वा सिंह, ईई डीएम गुप्ता, ईओ एमएल शाह, अरविंद जोशी, भजनी भंडारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *