गंगा को प्रदूषित करने वालों पर कार्रवाई करे प्रशासन-चरणजीत पाहवा ——————————————-06 हरिद्वार। भैरव सेना संगठन के जिला अध्यक्ष चरणजीत पाहवा ने ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को पत्र लिखकर गंगा को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चरणजीत पाहवा ने कहा कि मांस कारोबारियों द्वारा नाले में बहाया जा रहा अवशिष्ट सीधे गंगा में गिर रहा है। जिससे गंगा जल प्रदूषित हो रहा है और लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। पाहवा ने कहा कि वे पहले भी कई बार इस संबंध में अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। न्यायालय के आदेशों का पालन भी नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। देश दुनिया से लाखों लोग गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आते हैं। ऐसे में गंगा की पवित्रता व निर्मलता बनाए रखना सभी का दायित्व है। गंगा की पवित्रता बनाए रखने के लिए मांस की दुकानों को शहर से बाहर स्थानांतरित किया जाए और न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जिससे गंगा को स्वच्छ व निर्मल रखा जा सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस संबंध में यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गयी तो भैरव सेना संगठन धरना प्रदर्शन व आंदोलन करने को मजबूर होगा।

हरिद्वार

भैरव सेना संगठन के जिला अध्यक्ष चरणजीत पाहवा ने ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को पत्र लिखकर गंगा को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चरणजीत पाहवा ने कहा कि मांस कारोबारियों द्वारा नाले में बहाया जा रहा अवशिष्ट सीधे गंगा में गिर रहा है। जिससे गंगा जल प्रदूषित हो रहा है और लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। पाहवा ने कहा कि वे पहले भी कई बार इस संबंध में अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। न्यायालय के आदेशों का पालन भी नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। देश दुनिया से लाखों लोग गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आते हैं। ऐसे में गंगा की पवित्रता व निर्मलता बनाए रखना सभी का दायित्व है। गंगा की पवित्रता बनाए रखने के लिए मांस की दुकानों को शहर से बाहर स्थानांतरित किया जाए और न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जिससे गंगा को स्वच्छ व निर्मल रखा जा सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस संबंध में यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गयी तो भैरव सेना संगठन धरना प्रदर्शन व आंदोलन करने को मजबूर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *