सीमाओं की रक्षा के लिए कांग्रेस के पास कोई सोच नहीं: मुन्ना

विकासनग

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को भाजपा प्रत्याशी मुन्ना चौहान ने विधानसभा क्षेत्र में मैराथन में नुक्कड़ सभाएं कर मतदाताओं को साधने की कोशिश की। उन्होंने डुमेट, बाड़वाला, बैरागीवाला, फतेहपुर, हरिपुर, विकासनगर नगर पालिका क्षेत्र की बस्तियों में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से मतदाताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि देश और प्रदेश का विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए कांग्रेस के पास कोई सोच नहीं है। भाजपा की केंद्र सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को उसके घर में मात दी है। आज वैश्विक मंच पर भारत सामरिक परचम लहरा रहा है। कहा कि यूक्रेन सरकार भी आज भारत से मदद मांग रही है। इसका मतलब यह है कि भाजपा सरकार ने भारत को वैश्विक मंच पर स्थापित किया है। वैश्विक मंच पर भारत को लीडर के तौर पर देखा जा रहा है। आज भारत अगर विश्व की राजनीति और कूटनीति को प्रभावित कर रहा है तो इसका श्रेय भाजपा सरकार को ही जाता है। विकासनगर विधान सभा की बात करते हुए विधायक ने कहा कि पांच साल तक जनता के बीच रहकर उनके हर सुख दुख में साथ दिया है। क्षेत्र के विकास से लेकर प्रदेश में विकास की नीतियों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि नावघाट पुल का निर्माण कार्य आज तक कोई भी शुरू नहीं करा पाया। केंद्र सरकार में अच्छे रिश्ते होने के कारण विकासनगर विधान सभा के लिए 43 करोड़ की योजना स्वीकृत हुई। दावा करते हुए कहा कि इस बार भी विकासनगर में भाजपा प्रत्याशी की जीत के साथ ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *