ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का विरोध प्रदर्शन एवं कार्यबहिष्कार रहा जारी

 श्रीनगर गढ़वाल

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी के कार्यालय का विलय किए जाने के विरोध में कीर्तिनगर में ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का विरोध प्रदर्शन एवं कार्यबहिष्कार सोमवार को भी जारी रहा। सात दिन से चल रहे विरोध प्रदर्शन एवं कार्यबहिष्कार के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को भारी दिक्कतों से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे पंचायतों में विकास कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत गोपाल सिंह नेगी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पुष्पेंद्र प्रवार, युद्धवीर बिष्ट, ऊषा रमोला, बबली देवी, विरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *