चोरों ने बंद घर से नकदी-जेवरात उड़ाये

रुद्रपुर। वार्ड नं 3 में बंद घर में घुसकर चोरों ने नगदी और जेवर चोरी कर लिये। गृह स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार को हसनैन पुत्र हिदायत शाह निवासी वार्ड 3 इस्लामनगर ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने कहा वे 10 फरवरी को यूपी गये थे। शनिवार शाम जब वापस लौटे तो घर के मेन गेट का ताला खुला था। दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने छत में चढ़कर देखा तो सीढ़ी का दरवाजा खुला था। बताया चोर घर से दो जोड़ी सोने की झुमकी, नाक की सोने की नथ, गले का सोने का पैंडल, चांदी के पाजेब और 50 हजार की नकदी चोरी कर ले गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *