सार्वजनिक स्थल पर हेण्डपम्प लगाने की मांग उठाई

हरिद्वार

स्थानीय लोगों ने पथरी जंगल किनारे स्थित दरगाह हजरत शाह मोहम्मद शाह उर्फ काठापीर के निकट पीर वाली पुलिया के पास सार्वजनिक स्थल पर हैंडपंप लगाने की मांग की। इस संबंध में समाजसेवी सलीम अहमद ने हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत को ज्ञापन दिया है। सलीम अहमद ने कहा कि इस क्षेत्र में पेयजल समस्या पिछले कई माह से है। हैंडपंप लगा देने से लोगों को थोड़ी राहत मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि दरगाह में सैकड़ों लोग माथ टेकने आते हैं। जिन्हें पानी की आवश्यकता पड़ती है। विधायक से हैंडपंप लगाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में महावीर रावत, सोबन सिंह चौहान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *