आरुषि को दुबई में मिला फ्रेस फेस ऑफ बालीवुड सम्मान

देहरादून

अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. आरुषी निशंक को दुबई में ग्लोबल इंस्पिरेशनल अवार्ड्स और फैशन फेस्टिवल में शेख याकूब अल अली और एचई आरेफा अल फलाही द्वारा फ्रेस फेस ऑफ बालीवुड के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आरुषी निशंक ने अरब देशों में बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग की संभावनाओं पर बात की। उन्होंने कहा कि अधिक फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग दुबई और यूएई के अन्य हिस्सों में हो इसके लिए प्रयास होने चाहिए। वैश्वीकरण और ओटीटी प्लेटफॉर्म मजबूत होने से मनोरंजन व्यवसाय का विस्तार हुआ है। टी-सीरीज और जी-म्यूजिक के तीन म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी आरुषी की फिल्म ‘तारिणी’ जल्द बनकर तैयार होगी। आरुषी निशंक अपने प्रोडक्शन हाउस हिमश्री व डिज्नी-हॉटस्टार के साथ एक शो का निर्माण कर रही हैं। उन्हें जुबिन नौटियाल द्वारा गाए सीरीज़ वफा ना रास आए में सराहा गया। टी-सीरिज के अधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर इसे 296 मिलियन से अधिक बार देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *