दिशा फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया महिला जागरूक कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून

दिशा फाउंडेशन के तत्वावधान में महिला जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन एवं सचिन जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार एवं सामाजिक संगठन) शामिल रहे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकार के विषय मे कुछ हक अखंडता और स्वायत्तता शारीरिक करने की आजादी, यौन हिंसा से मुक्तिय मत देने की आजादीय सार्वजनिक पद धारण करने की आजादी, कानूनी कारोबार में प्रवेश करने की आजादी व पारिवारिक कानून में बराबर हक और काम करने की आजादी और समान वेतन की प्राप्ति, प्रजनन अधिकारों की स्वतंत्रता व शिक्षा प्राप्ति का अधिकार शामिल है। उन्होंने कहा कि वह और उनका संगठन प्रत्येक महिला के साथ हमेशा खड़ा है और खड़ा रहेगा। इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन सचिन जैन’ ने अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रत्येक महिला में वह शक्ति मौजूद है जिससे वह प्रत्येक कार्य भली-भांति कर सकती है और हर समस्या का सामना और समाधान कर सकती है बशर्ते उसको रास्ते मालूम हो। इस अवसर पर कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया, कार्यक्रम का संचालन दिशा फाउण्डेशन के सचिव अरविन्द डंगवाल द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *