महिला संगठन महिला अधिकार व उत्थान समिति के तत्वाधान में अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

देहरादून

विजयनगर अधोइवाला सहस्त्रधारा रोड पर अंबेडकर महिला संगठन महिला अधिकार व उत्थान समिति के तत्वाधान में अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। वैसे तो आठ मार्च को यह महिला दिवस मनाया जाता है लेकिन होली त्यौहार होने की वजह से यह कार्यक्रम रखा गया था। इस अवसर पर महिलाओं के हितों को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने महिला अधिकारों पर चर्चा करते हुए भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले और शिक्षा और समाज सुधार के विश्व नायक ज्योतिबा फुले के उस जज्बे और त्याग को याद किया जिससे आज भारतवर्ष की संपूर्ण महिला जाति को शिक्षा का अधिकार मिला। वक्ताओं ने कहा कि आज वह कंधे से कंधा मिलाकर पुरुषों के बराबर हर क्षेत्र में बराबर की जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा से देश के विकास में योगदान कर रही है ।
वक्ताओं ने इसी परंपरा और जज्बे को आगे बढ़ाते हुए डॉक्टर अंबेडकर ने सामाजिक कुरीतियों को खत्म करते हुए क्षमता समानता और सुरक्षा प्रदान करते हुए भारत के संविधान में महिलाओं को प्रथम पंक्ति में खड़ा किया हम सब उनको नमन करते हैं। इस अवसर पर कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *