कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में एलआईसी कार्यालय पर प्रदर्शन और नारेबाजी की

देहरादून

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में चकराता रोड कनॉट प्लेस स्थित एलआईसी कार्यालय पर प्रदर्शन और नारेबाजी की।
इस अवसर पर डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि अडानी की कंपनियों पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार का क्रोनी कैपिटलिज्म दुनिया के सामने आ गया है। हिंडनबर्ग एक प्रतिष्ठित फॉरेंसिक फाइनेंसियल रिसर्च कंपनी है। उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग के अनुसार अडानी ने कई वर्षों से स्टॉक मैनिपुलेशन, शेल कम्पनियों बनाकर, एकाउंट फ्रॉड, और दुनिया के अलग अलग टैक्स हेवेन्स का अवैधानिक प्रयोग करके अपनी संपत्ति में भारी वृद्धि की है। अब इस सच्चाई के सामने आने के बाद अडानी कम्पनी के शेयर में भारी गिरावट हो चुकी है और देश के आम निवेशक को भारी नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा कि बात इतनी ही होती तो भी इसे सामान्य नियामकीय चूक माना जा सकता था। लेकिन मोदी का अडानी से गहन मित्रता, अडानी को भारी पक्षपात करके सरकारी ठेकों को सौंपना, मोदी सरकार में अडानी का एकदम से विश्व का 609वें धनाढ्य व्यक्ति से दूसरा धनाढ्य व्यक्ति बनना स्पष्ट संकेत है कि यह केन्द्र सरकार अडानी प्रकरण के लिए पूरी तरह से उत्तरदायी है। अडानी की संपत्तियों में यह भारी वृद्धि तब हई है जब इस सरकार के कार्यकाल में अधिकांश यानी दो तिहाई छोटे और मझौले उद्योग घाटे में हैं। इस अवसर पर अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *