मानवाधिकार मंच समिति ने होली के अवसर पर एक सम्मान समारोह व होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

देहरादून

मानवाधिकार मंच समिति के तत्वावधान में श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर प्रेमनगर में महिला दिवस व होली के अवसर पर एक सम्मान समारोह व होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान कई रंगारंग कार्यक्रम बच्चों द्वारा आयोजित किए गए मुख्य आकर्षण वृंदावन राधा कृष्ण द्वारा फूलों की होली रही।
इस अवसर पर कई संस्थाओं की को सम्मानित किया गया जिसमें की प्रेम नगर से स्वर्ग आश्रम के अध्यक्ष फकीरचंद खेत्रपाल, महावीर सेवादल, सनातन धर्म मंदिर ,सिंह सभा गुरुद्वारा, हर्षल फाउंडेशन रमा गोयल, तेजस्विनी से प्रिया गुलाटी व समाजसेवी जसलीन कौर मेड सोनार समाज से योगेंद्र वर्मा , ऋषि आश्रम से सत्य प्रकाश गोयल, श्री शिरडी साईं धाम से सुमन नागलिया ,विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट सौरभ दुसेजा ,जिला अध्यक्ष संदीप खोसला, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ एडवोकेट मनीषा वर्मा दुसेजा, महासचिव और विधिक सलाहकार एडवोकेट विपिन कुमार गुप्ता, एडवोकेट निशा वर्मा ,समाजसेवी अमित भाटिया पंजाबी महासभा से अशोक वर्मा को सम्मानित किया गया।
देहरादून। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का कौलागढ़ रोड के पास अवैध कॉम्पलेक्स के साथ बैठकर प्रदर्शन करते हुए सांकेतिक धरना दिया और एमडीडीए से कार्यवाही किये जाने की मांग की गई और कहा कि जल्द कार्यवाही नहीं की गई तो होली के बाद बडा आंदोलन किया जायेगा।
यहां बडी संख्या में कांग्रेसी पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में इकटठा हुए और वहां पर अवैध कॉम्पलेक्स के पास प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और इस दौरान जिसमें एक स्वर में कहा गया की कमर्शियल एरिया में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण मफियाओ को शह देता है ओर जो नक््शा पास करता है विभाग उसके विपरीत कॉम्पलेक्स के स्वामी मानक के अनुरूप कॉम्पलेक्स बना डालते है यही हाल इस कॉम्प्लेक्स का है जहाँ धरने में बैठे है। इस अवसर पर अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *