दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज

 रुड़की

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री के साथ उसके ससुर ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर मारपीट की। गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और कमरे में बन्द कर दिया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि नदीम, कालू, राजा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *