पुलिस ने जायरीनों को उनकी बच्चियों से मिलवाया
रुड़की
शब ए बारात और जुमेरात पर अपने परिवार के साथ साबिर पाक की जियारत के लिए आए जायरीनों से बिछुड़ी बच्चियों को पुलिस ने तलाश कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया। बच्चियों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि जुमेरात पर दरगाह साबिर की जियारत को काफी संख्या में जायरीन आए थे। इसके चलते दरगाह पर जियारत करते समय अलग अलग स्थानों से जायरीनों के साथ आई दो बच्चियां अपने परिजनो से बिछुड़ गई। जो लावारिश हालत में पुलिस को भीड़ में रोते हुए मिली। पुलिस दोनों बच्चियों को थाने ले आई और दरगाह में लाउडस्पीकर से अलाउंसमेन्ट कराकर उनके परिजनों की तलाश कर उन्हें थाने बुलवाया। इस दौरान अनाउंसमेन्ट सुनकर बच्चो के परिजन थाने पहुंचे तो जहीर निवासी दिल्ली ने बताया कि उसकी चार वर्षीय पुत्री आफिया और नाजिर निवासी बरेली की चार वर्षीय पुत्री माही भीड़ में अपने परिजनों से बिछुड़ गई थी। उसकी दरगाह क्षेत्र में तलाश कर रहे थे। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जहांगीर अली, हेड कांस्टेबल अश्वनी कुमार, जमशेद, सोनू कुमार, अलियास अली, मनीषा शामिल रहे।

