सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को लेकर करेंगे कार्यः यासमीन

देहरादून

प्रवास के दौरान महानगर प्रभारी कार्यकर्ता संवाद करते हुए रायपुर विधानसभा मंडल अध्यक्ष बिलाल के निवास पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष यासमीन आलम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को लेकर कार्य करेंगे और बूथ जीता और चुनाव जीता पन्ना प्रमुख की वोटर पर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पन्ना प्रमुख की वोटर पर व्यापक स्तर पर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में महानगर मंत्री मोंटी, प्रदेश मंत्री समीना सिद्दीकी, गुड़िया खान, परवीन खान, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर शकील, हाजी सलीम, रईस अंसारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय व मातृशक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *