विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाएं पूर्व विदेश मंत्री स्व. सुषमा स्वराज अवार्ड से हुई सम्मानित
देहरादून,
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को नारी शक्ति के प्रतीक पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज हम सब की प्रेरणा स्रोत है, महिलाओं उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर चमोली जनपद में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली 11 महिलाओं को स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिनमें कवियत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता शशि देवी, एएनएम विमला शर्मा, शिक्षिका शशि कंडवाल, हेमंती परमार, पुलिसकर्मी पूनम खत्री, शिक्षिका रजनी नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता ललिता देवी, नर्सिंग कॉलेज में प्रधानाचार्य ममता कपरवाण, सामाजिक कार्यकर्ता कमला रावत एवं पत्रकार सोनी मिश्रा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आशा नौटियाल ने बताया कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज का महान व्यक्तित्व हमेशा महिलाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी ने उनके व्यक्तित्व व उनकी सेवा को सम्मान देने के उद्देश्य से सुषमा स्वराज अवार्ड अभियान की शुरुआत की है। इस अवसर पर कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

