सनराइज अकेडमी में हुआ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान कार्यक्रम

देहरादून

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की ओर से सनराइज अकेडमी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पद्मश्री डॉ बीके संजय ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को भी पुरुषों की तरह समान अवसर प्रदान किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए हर लड़की और महिला को शिक्षित करना चाहिए। हमें हर स्तर से उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास कराना चाहिए। संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि सुनील अग्रवाल, बीना जैन, सनराइज एकेडमी की डायरेक्टर पूजा पोखरियाल, डॉ. आरएम सक्सेना ने अपने विचार रखे। संचालन प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन, महानगर अध्यक्ष जितेंद्र डंडोना ने किया। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी अमित अरोड़ा ने सभी का आभार जताया। इस दौरान संगठन के विशंभर नाथ बजाज, रेखा निगम, गीता वर्मा, शब्दावली भारद्वाज, हरिओम ओमी आदि मौजूद रहे।
इन्हें किया गया सम्मानित
नृत्य कला के क्षेत्र से बीना अग्रवाल, गायकी के क्षेत्र से संगीता ढौंडियाल, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी से डॉ आशु लेखा गुप्ता, सरदार भगवान सिंह यूनिवर्सिटी से निधि बेलवाल, पर्यावरणविद साधना जयराज, सनराइज एकेडमी से प्रधानाचार्य नीतू तोमर, प्रशासनिक अधिकारी मोनिका शर्मा, अपेक्षा रावत, डॉ पूनम शर्मा व महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *