पूरे रूट पर नहीं चल रही सिटी बसें
देहरादून
सिटी बस यूनियन के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने आरोप लगाया कि राजपुर-क्लेमनटाउन रूट की कई बसें अपने पूरे रूट पर नहीं चल रही हैं। उन्होंने आरटीओ को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि इस रूट की कुछ बसें आधे तक ही संचालित हो रही है। बसों की समय सारणी भी नहीं है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बसों का संचालन पूरे रूट करवाने की मांग की है।

