भारत को हिंदु राष्ट्र बनाने की मांग की

रुड़की

हिंदु संगठनों से जुड़े लक्सर क्षेत्र के अजय वर्मा, जोध सिंह पुंडीर, कपिल गोयल, कुलदीव मिंटू, अनुज सैनी, आशीष अग्रवाल, प्रियबंधु सैनी, तपन बनर्जी, नीरज वाल्मीकि, आकाश कांगड़ा, अजय कुमार, आशु वाल्मीकि, कुलदीप, अनुभव गोयल, सागर वाल्मीकि, रोहन सौदाई, लालटू, शुभम प्रजापति, शिवराज चौहान, शिवकुमार राणा आदि ने नगर में पदयात्रा निकाली। सभी ने भारत को हिंदु राष्ट्र बनाने की मांग की। पदयात्रा हरिद्वार हाईवे के शिव चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। यहां वक्ताओं ने कहा कि अब देश को फिर से विश्व गुरू और सोने की चिड़िया बनाने का वक्त आ गया है। यह तभी संभव होगा, जब भारत हिंदु राष्ट्र बन जाएगा। तय किया कि उनकी टीम गांव-गांव जाएगी और हर गांव से समाज के कम से कम बीस लोगों को इस अभियान से जोड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *